शुभमन गिल दलीप ट्रॉफी से बाहर, फिजियो ने आराम की दी सलाह
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल दलीप ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लेंगे। नॉर्थ जोन की कमान गिल को सौंपी गई थी, लेकिन ब्लड टेस्ट के बाद फिजियो ने बीसीसीआई को रिपोर्ट भेजकर उन्हें टूर्नामेंट से दूर रहने की सलाह दी।
28 अगस्त से शुरू होगा टूर्नामेंट
दलीप ट्रॉफी का आगाज 28 अगस्त को बेंगलुरु में होगा, जहां नॉर्थ जोन का मुकाबला ईस्ट जोन से है। गिल की गैरमौजूदगी में उप-कप्तान अंकित कुर को टीम की कमान मिल सकती है।
एशिया कप की तैयारी
भारत की टीम एशिया कप 2025 के लिए 4 या 5 सितंबर को दुबई रवाना होगी। 9 सितंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में गिल उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे।
Comments are closed.