SCO बैठक से पहले पुतिन का अमेरिका पर हमला, कहा– ‘भेदभावपूर्ण प्रतिबंध नामंजूर’, BRICS की भूमिका पर भी जताई राय

3

चीन के तियानजिन में आज से शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन शुरू हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई शीर्ष नेता भाग ले रहे हैं। दो दिवसीय इस बैठक पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं।

पुतिन का संदेश
शिखर सम्मेलन से पहले पुतिन ने अमेरिकी व पश्चिमी प्रतिबंधों को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि भेदभावपूर्ण प्रतिबंध अस्वीकार्य हैं, क्योंकि ये किसी भी देश की आर्थिक प्रगति में बाधा डालते हैं।

BRICS पर जोर
पुतिन ने कहा कि रूस और चीन मिलकर ब्रिक्स को वैश्विक संरचना का अहम स्तंभ बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सदस्य देशों के लिए आर्थिक अवसरों का विस्तार और रणनीतिक क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने के प्रयास जारी हैं।

IMF और विश्व बैंक में सुधार की मांग
पुतिन ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक में सुधार की आवश्यकता जताई। उनके अनुसार, नई वित्तीय प्रणाली खुलेपन और समानता पर आधारित होनी चाहिए, ताकि सभी देशों को संसाधनों तक निष्पक्ष पहुंच मिले और वैश्विक अर्थव्यवस्था में उनकी वास्तविक स्थिति झलके।

मोदी-पुतिन मुलाकात की संभावना
तियानजिन में होने वाले इस शिखर सम्मेलन के दौरान मोदी और पुतिन के बीच द्विपक्षीय बातचीत की भी उम्मीद है। इसमें ऊर्जा, व्यापार और यूक्रेन संघर्ष जैसे मुद्दे अहम रह सकते हैं।

Comments are closed.