नवरात्र में ये काम करने की है सख्त मनाही, मां लक्ष्मी हो जाएंगी घर से विदा, पैसा भी जाएगा और व्रत भी टूटेगा
चैत्र नवरात्र का पावन पर्व शुरू हो चुका है। इस दौरान व्रत और पूजा के कुछ खास नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना जरूरी माना जाता है। मान्यता है कि इन नियमों की अनदेखी करने से व्रत का पूरा फल नहीं मिलता और मां दुर्गा अप्रसन्न हो सकती हैं। वहीं कुछ गलतियां व्रत को भंग भी कर सकती हैं।
कहा जाता है कि नवरात्र में वर्जित कार्य करने से मां लक्ष्मी भी नाराज हो जाती हैं, जिससे आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए इस अवधि में सावधानी और संयम बेहद जरूरी है।
नवरात्र में इन कामों से करें परहेज
बाल और नाखून न काटें
नवरात्र के दौरान बाल, नाखून या दाढ़ी-मूंछ काटना अशुभ माना जाता है। इसे अपवित्रता से जोड़कर देखा जाता है।
सामान्य नमक से बचें
व्रत रखने वाले लोग सामान्य नमक की बजाय केवल सेंधा नमक का सेवन करें।
मसालेदार भोजन न करें
लाल मिर्च और गरम मसालों का सेवन वर्जित माना गया है। व्रत में सात्विक और हल्का भोजन ही लेना चाहिए।
कुछ सब्जियों से परहेज
व्रत में आलू, शकरकंद, ककड़ी जैसे फलाहार लिए जाते हैं। टमाटर, बैंगन, लौकी जैसी सब्जियां खाने से बचने की सलाह दी जाती है।
तामसिक चीजों से दूरी रखें
नवरात्र में मांस, शराब या अन्य तामसिक वस्तुएं घर में लाना या सेवन करना वर्जित माना जाता है, खासकर यदि घर में घटस्थापना या अखंड ज्योति की स्थापना हो।
नशे से दूर रहें
तंबाकू, शराब या किसी भी प्रकार का नशा व्रत के नियमों के खिलाफ है और इससे व्रत भंग माना जाता है।
क्रोध और अपशब्द से बचें
यह समय मन और शरीर की शुद्धि का होता है। गुस्सा करना, अपशब्द बोलना या किसी को ठेस पहुंचाना व्रत की भावना के विपरीत माना जाता है।
इन नियमों का पालन करने से न सिर्फ धार्मिक आस्था मजबूत होती है, बल्कि मन की शांति और सकारात्मकता भी बनी रहती है।
Comments are closed.