हिमाचल के चंबा में दोहरे भूकंप के झटके, एक घंटे में दो बार हिली जमीन

2

हिमाचल प्रदेश के चंबा में बुधवार तड़के करीब एक घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।

पहला झटका सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से 20 किमी गहराई पर था। दूसरा झटका 4 बजकर 39 मिनट पर आया, जो अधिक तेज था और इसकी तीव्रता 4.0 दर्ज की गई। इस बार भूकंप का केंद्र सतह से 10 किमी नीचे रहा।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, दोनों भूकंपों का केंद्र चंबा क्षेत्र ही था। इसके अलावा पाकिस्तान में भी एक और भूकंप दर्ज किया गया है।

क्यों आते हैं भूकंप?
धरती की बाहरी परत (क्रस्ट और ऊपरी मेंटल) कई टेक्टोनिक प्लेटों से बनी होती है। ये प्लेटें स्थिर नहीं रहतीं, बल्कि लगातार खिसकती रहती हैं। जब दो प्लेटें आपस में टकराती या रगड़ खाती हैं, तो ऊर्जा के निकलने से भूकंप आता है।

हिमालयी क्षेत्र में ज्यादा भूकंप क्यों आते हैं?
हिमालय में बार-बार भूकंप आने का कारण भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों का टकराव है। करोड़ों साल पहले भारतीय प्लेट यूरेशियन प्लेट से टकराई थी और आज भी हर साल लगभग 5 सेंटीमीटर खिसकते हुए उसके नीचे जा रही है। इसी दबाव ने हिमालय का निर्माण किया और इसी कारण यहां बार-बार भूकंप आते हैं। यही दबाव समय के साथ हिमालय की ऊंचाई भी बढ़ाता है।

Comments are closed.