दिल्ली-NCR में सोमवार देर रात से झमाझम बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है।
मिंटो ब्रिज, विजय चौक, मोती बाग फ्लाईओवर, रफी मार्ग और निजामुद्दीन फ्लाईओवर समेत कई इलाकों में भारी जलभराव से सड़कें तालाब में बदल गई हैं, जिससे पैदल और दोपहिया वाहनों के लिए आवागमन मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी लगातार बारिश की संभावना जताई है, जिसके चलते अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
बारिश से लोग खासकर उन लोगों को परेशानी हो रही है जिन्हें रोजाना बाहर निकलना पड़ता है। मौसम विभाग ने 12 अगस्त तक तेज बारिश की चेतावनी दी है, जबकि 13 और 14 अगस्त को मौसम में सुधार हो सकता है। लेकिन 15 अगस्त को फिर से हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
वहीं, देश के कई राज्यों में मानसून की आफत जारी है। हिमाचल प्रदेश समेत पहाड़ी इलाकों में लगातार भारी बारिश के कारण भूस्खलन और तेज पानी के बहाव से अब तक 229 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा खेती और पशुपालन को भी भारी नुकसान पहुंचा है। राज्य सरकारें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं ताकि प्रभावित लोगों को मदद मिल सके।
Comments are closed.