धरती डोली, आसमान चमका! जापान से फिजी तक भूकंप के साथ दिखी अनोखी रोशनी

3

जापान और फिजी में एक ही दिन भूकंप के झटकों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। तीन दिन पहले जापान में आए 7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद शुक्रवार, 12 दिसंबर की सुबह फिर से झटके महसूस किए गए।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, टोक्यो के पास रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता का भूकंप भारतीय समयानुसार 3:39 बजे दर्ज किया गया। इसका केंद्र टोक्यो से 680 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व में और 62 किलोमीटर की गहराई में था।

भूकंप से ठीक पहले दिखी नीली रोशनी

इससे पहले बुधवार रात उत्तरी जापान के आओमोरी क्षेत्र में आए 7.6 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से ठीक पहले आसमान में नीली चमक नजर आई। कई लोगों ने इसे मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया। यह घटना “भूकंप रोशनी” (EQL) से जुड़ी मानी जाती है, जिसमें भूकंपीय तनाव के कारण पृथ्वी की परतों में बनने वाला विद्युत आवेश हवा को आयनित कर देता है और आसमान में चमक दिखाई देने लगती है।

फिजी में भी 5.1 तीव्रता के झटके

शुक्रवार सुबह फिजी के पास भी भूकंप आया। सिस्मोलॉजी केंद्र के अनुसार, यहां 5.1 तीव्रता के झटके भारतीय समयानुसार 3:38 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र राजधानी सुवा से 356 किलोमीटर पूर्व और लगभग 553 किलोमीटर की गहराई में था।

Comments are closed.