अंडमान-निकोबार में धरती कांपी, भूकंप की तीव्रता 4.6

1

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सोमवार तड़के भूकंप के हल्के झटके दर्ज किए गए। सुबह करीब 3:30 बजे आए इस भूकंप से कुछ इलाकों में धरती हिलती महसूस हुई।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मैग्नीट्यूड रही। भूकंप का केंद्र जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

NCS ने स्पष्ट किया है कि भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भूकंपीय रूप से अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्र है और यह सिस्मिक जोन-5 में आता है। यहां टेक्टॉनिक प्लेट्स की सक्रियता के कारण समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, भूकंप का केंद्र जितनी अधिक गहराई में होता है, उतना ही उसका प्रभाव कम होता है, जबकि कम गहराई वाले भूकंप ज्यादा नुकसानदेह साबित हो सकते हैं।

Comments are closed.