Earthquake in Haryana: रोहतक में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

0 124

हरियाणा के रोहतक जिले में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3 रही। भूकंप के झटके रोहतक और आसपास के जिलों में महसूस किए गए। भूकंप के कारण लोगों में दहशत मत गई।

हालांकि इससे किसी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। इससे पहले भी रोहतक में भूकंप आ चुके हैं। सितंबर 2023 में रोहतक में 2 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहीं 2 अक्टूबर 2023 को भी रोहतक में 2.6 की तीव्रता का भूकंप आया था।

Leave A Reply