ED का अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर शिकंजा, दिल्ली ब्लास्ट केस में 4 राज्यों में 30 रेड

3

अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले में ईडी की छापेमारी

अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में ईडी की टीमें दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश समेत चार राज्यों में छापेमारी कर रही हैं। महू में यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावेद अहमद के पुराने आवास, फरीदाबाद स्थित अल-फलाह परिसर, ओखला में ट्रस्ट के दफ्तर सहित लगभग 30 ठिकानों पर कार्रवाई जारी है।

इधर, NIA अब तक दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जो कथित तौर पर आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर नबी के नजदीकी बताए जाते हैं।

क्या है अल-फलाह यूनिवर्सिटी का दिल्ली ब्लास्ट से लिंक?

10 नवंबर 2025 को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक सफेद हुंडई i20 में हुए विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। यह हमला एक आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा बताया गया, जिसकी जांच NIA और दिल्ली पुलिस कर रही है।

जांच में सामने आया कि घटना में शामिल कुछ आरोपी डॉक्टर हैं, जिनमें कथित आतंकी उमर भी शामिल है, जो अल-फलाह यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बताया जा रहा है। हालांकि यूनिवर्सिटी ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है और कहा है कि कैंपस का इस्तेमाल किसी भी आतंकी गतिविधि के लिए नहीं हुआ।

Comments are closed.