बिहार: चुनाव आयोग आज जारी करेगा नई मतदाता सूची, ऐसे करें अपना नाम चेक

6

बिहार में नई वोटर लिस्ट जारी

बिहार में विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच चुनाव आयोग ने आज नई मतदाता सूची जारी की है। राज्य निर्वाचन रजिस्टर (SIR) की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह सूची सामने आई है। इसमें नए नाम जोड़े गए हैं, त्रुटियों को सुधारा गया है और दर्ज आपत्तियों का निस्तारण किया गया है।

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि नाम जोड़ने या सुधार की प्रक्रिया चुनाव की अधिसूचना जारी होने तक जारी रहेगी। यानी, अभी भी मतदाता अपने विवरण में सुधार करा सकते हैं।

मतदाताओं को क्या लाभ होगा?

नई सूची से हर मतदाता यह सुनिश्चित कर सकता है कि उसका नाम सही विवरण के साथ सूची में शामिल है। इससे उन लोगों को राहत मिलेगी जिन्होंने हाल ही में नाम जुड़वाने, सुधार कराने या गलतियों की शिकायत दर्ज की थी।

नाम या विवरण गायब होने पर क्या करें?

  • नया नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरें।
  • गलती सुधारने के लिए फॉर्म-8 भरें।
  • इसके लिए बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क किया जा सकता है।
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी (DM) के पास भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।

ऑनलाइन नाम कैसे देखें?

  • मतदाता अपने नाम और विवरण ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं।
  • राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (NVSP) पर जाकर Search in Electoral Roll विकल्प चुनें।
  • EPIC नंबर या नाम, पिता/पति का नाम और जन्मतिथि जैसी जानकारी दर्ज करें।
  • इसके अलावा राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर भी यह सुविधा उपलब्ध है।
  • नई सूची का अंतिम रूप चुनाव की अधिसूचना आने के बाद तय होगा।

Comments are closed.