इज्जत की लड़ाई में उतरेगा इंग्लैंड: जानिए मैच की तारीख, समय और फ्री स्ट्रीमिंग का तरीका

10

भारत ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, अब सीरीज 4-1 से जीतने पर नजर: जानिए कब और कहां देखें फ्री में लाइव मैच

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड की धरती पर बड़ा इतिहास रच दिया है। मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। यह पहली बार है जब भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को उसी के घर में टी20 सीरीज में हराया है।

अब हरमनप्रीत कौर की टीम की नजर सीरीज को 4-1 से जीतने और इसे यादगार बनाने पर है। आखिरी मुकाबला 12 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND W vs ENG W: 5वें टी20 मैच की जानकारी
तारीख: 12 जुलाई 2025, शनिवार

स्थान: एजबेस्टन, बर्मिंघम

मैच शुरू: रात 11:05 बजे (भारतीय समयानुसार)

टॉस: रात 10:35 बजे

फ्री में कहां और कैसे देखें मैच?
लाइव टेलीकास्ट:
भारत में Sony Sports Network पर मैच का सीधा प्रसारण होगा।

लाइव स्ट्रीमिंग:
FanCode ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है।

भारतीय महिला टीम की प्लेइंग स्क्वॉड:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, स्री चरनी, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गवड, सयाली सातघरे, राधा यादव

इंग्लैंड महिला टीम की स्क्वॉड:
नेट साइवर-ब्रंट, टैमी ब्यूमोंट, एलिस कैप्सी, सोफी एक्लेस्टोन, एमी जोन्स, इस्सी वोंग, लॉरेन बेल, सोफिया डंकली, चार्ली डीन, लॉरेन फाइलर, एमिली अर्लाट, पेज स्कोलफील्ड, लिंसी स्मिथ, डेनियल व्याट-हॉज

अब नजरें इस बात पर हैं कि क्या भारतीय टीम आखिरी मैच जीतकर सीरीज 4-1 से खत्म करेगी या इंग्लैंड अपनी लाज बचा पाएगा। क्रिकेट फैंस के लिए यह मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं।

Comments are closed.