FFI–PFA ने दिल्ली में किया सिने काइंड अवॉर्ड 2025 का औपचारिक ऐलान

12

13 नवंबर को दिल्ली स्थित द पार्क होटल में फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) और पीपल फॉर एनिमल्स (PFA) की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई।

इस दौरान FFI अध्यक्ष फिरदौसुल हसन और PFA अध्यक्षा मेनका संजय गांधी ने आगामी “सिने काइंड अवॉर्ड” के बारे में जानकारी दी। यह समारोह 20 दिसंबर 2025 को कोलकाता में होगा।

उन्होंने बताया कि इस अवॉर्ड के लिए उन 10 फिल्मकारों और फिल्म उद्योग से जुड़े पेशेवरों का चयन किया जाएगा, जिन्होंने पशु कल्याण और उनकी संवेदनशीलता को सम्मान देने के क्षेत्र में लंबे समय से सार्थक कार्य किया है।

कार्यक्रम के दौरान मारवाह स्टूडियोज द्वारा सिने काइंड विषय पर 4 मिनट 30 सेकंड की एक विशेष फिल्म भी प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम के दौरान मारवाह स्टूडियोज द्वारा सिने काइंड विषय पर 4 मिनट 30 सेकंड की एक विशेष फिल्म भी प्रदर्शित की गई। यह फिल्म सुशील भारती के निर्देशन में, और एएएफटी यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति माननीय संदीप मारवाह जी के सानिध्य में बनाया गया है।

इस लघु फिल्म में सिने काइंड अवॉर्ड की मूल भावना, उसके उद्देश्य और इससे जुड़ी संवेदनशील सोच को प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया गया है।

Comments are closed.