द्वारका में अवैध रूप से रह रहे 29 विदेशी नागरिक पकड़े गए, दिल्ली पुलिस ने डिपोर्टेशन के लिए भेजा
दिल्ली के द्वारका जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने जून महीने में बड़ी कार्रवाई की है। विभिन्न इलाकों में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 29 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया, जिन्हें डिपोर्टेशन सेंटर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार किए गए लोगों में 18 बांग्लादेशी, 4 आइवरी कोस्ट, 3 नाइजीरियन, 2 लाइबेरियन, और 1-1 नागरिक तंजानिया व बेनिन से हैं।
बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कुरीग्राम जिले के मूल निवासी के रूप में हुई है।
जिला स्तर पर समन्वित अभियान
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस की कई इकाइयों ने मिलकर की:
स्पेशल स्टाफ: 11 गिरफ्तारी
डाबरी थाना: 7
एंटी नारकोटिक्स सेल: 6
मोहन गार्डन थाना: 3
AATS व उत्तम नगर थाना: 1-1
पकड़े गए सभी विदेशी नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज़ी प्रक्रिया के बाद FRRO (Foreigners Regional Registration Office) के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहां से डिपोर्टेशन आदेश जारी किए गए, जिसके तहत इन्हें डिपोर्टेशन सेंटर भेजा गया।
दिल्ली पुलिस का अभियान जारी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और निष्कासन को लेकर सघन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह की और कार्रवाई की जाएगी।
Comments are closed.