भगोड़े नीरव मोदी का ब्रिटेन की अदालत में बड़ा दावा — “अगले महीने सामने आएंगे चौंकाने वाले खुलासे”

3

ब्रिटेन की जेल में छह साल से बंद भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने अदालत में दावा किया है कि उसके प्रत्यर्पण मामले में अगले महीने “सनसनीखेज खुलासे” सामने आएंगे। नीरव मोदी पर भारत में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप हैं।

नीरव मोदी लंदन हाईकोर्ट में बैंक ऑफ इंडिया से जुड़े 66 करोड़ रुपये के बकाया मामले की सुनवाई में पेश हुआ। सुनवाई के दौरान उसने जेल की कठिन परिस्थितियों और स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देते हुए मामले की स्थगित करने की मांग की, लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया और जनवरी 2026 में ट्रायल तय किया।

अदालत में नीरव मोदी ने कहा, “बैंक ऑफ इंडिया मेरे प्रत्यर्पण की बात कर रहा है, लेकिन मैं अभी भी यहीं हूं। अगले महीने कुछ ऐसे खुलासे होंगे जो अब तक किसी ने नहीं देखे।” उसने नए सबूत पेश करने की अनुमति भी मांगी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर दिया।

नीरव मोदी का कहना है कि अगली सुनवाई में या तो उसका केस खारिज हो जाएगा या उसे जमानत मिल सकती है। भारत सरकार नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया वर्षों से आगे बढ़ा रही है, और अगले महीने की सुनवाई इस मामले में अहम मोड़ साबित हो सकती है।

Comments are closed.