गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
गोदारा ने उसे ‘गद्दार’ करार देते हुए दावा किया कि वह अमेरिकी एजेंसियों से मिलकर देश की खुफिया जानकारी लीक कर रहा है। एनडीटीवी इन आरोपों की पुष्टि नहीं करता। गोदारा ने यह भी कहा कि लॉरेंस को सनातन धर्म की कोई समझ नहीं है और वह केवल दिखावा करता है। उसके अनुसार, सलमान खान को मारने की योजना का असली मकसद भी सिर्फ फेम पाना था।
हाल ही में दिशा पटानी के बरेली स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद दोनों गैंगों के बीच तनातनी और बढ़ गई है। पहले गोदारा, गोल्डी बराड़ और लॉरेंस एक ही गिरोह में थे, लेकिन अब उनके रास्ते अलग हो चुके हैं।
फायरिंग मामले में शामिल बताए जा रहे गोदारा-बराड़ गैंग के दो शूटर 17 सितंबर को गाजियाबाद में मुठभेड़ में मारे गए। उनकी पहचान हरियाणा के रविंदर (रोहतक) और अरुण (सोनीपत) के रूप में हुई।
Comments are closed.