“गुड न्यूज भारत के लिए: रूस से तेल आयात पर ट्रंप ने 25% टैरिफ हटा दिया”

2

ट्रंप ने हटाया भारत पर रूस से तेल आयात का 25% टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भारत पर रूस से तेल खरीदने पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ हटा दिए हैं। ट्रंप ने कहा कि भारत ने रूस से सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से तेल आयात बंद करने का वादा किया है और अमेरिका से ऊर्जा उत्पाद खरीदने के लिए भी कदम उठाए हैं।

ट्रंप ने कार्यकारी आदेश 14066 के तहत भारत के कदमों को पर्याप्त मानते हुए टैरिफ हटाया।

दोनों देशों ने अगले 10 सालों के लिए रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।

साझा बयान के अनुसार, भारत अमेरिकी इंडस्ट्रियल और कृषि उत्पादों पर टैरिफ कम या हटा देगा, जिसमें सोयाबीन तेल, ताजे और प्रोसेस्ड फल, वाइन और स्पिरिट्स शामिल हैं।

इसके बदले अमेरिका भी कुछ उत्पादों पर रेसिप्रोकल टैरिफ घटा सकता है या पूरी तरह हटा सकता है।

इस निर्णय से भारत-अमेरिका व्यापार और ऊर्जा सहयोग में सुधार की उम्मीद बढ़ गई है।

Comments are closed.