गाजा युद्धविराम प्रस्ताव हमास ने स्वीकारा, इजरायल ने पेश की कई शर्तें

2

गाजा में युद्धविराम को लेकर हलचल तेज हो गई है।

हमास ने 60 दिन के युद्धविराम और आधे बंधकों की रिहाई वाले नए प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है, जबकि इजरायल इस पर विचार कर रहा है। इसके तहत इजरायल को अपनी जेलों में बंद कुछ फलस्तीनियों को रिहा करना होगा।

प्रस्ताव के मुख्य बिंदु

  • 200 फलस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले गाजा से 10 इजरायली बंधक छोड़े जाएंगे।
  • इजरायली बलों की गाजा से आंशिक वापसी का प्रावधान शामिल है।
  • गाजा में मानवीय सहायता बढ़ाने का भी वादा, जहां 20 लाख लोग भूखमरी का सामना कर रहे हैं।

मध्यस्थता

मिस्त्र और कतर ने अमेरिका समर्थित इस प्रस्ताव पर सभी पक्षों के बीच परोक्ष वार्ता फिर शुरू की है। काहिरा में हमास प्रतिनिधियों, कतर के प्रधानमंत्री अब्दुलरहमान अल थानी और मिस्र के राष्ट्रपति अल सीसी ने इस पर चर्चा की।

गाजा युद्ध को 22 महीने हो चुके हैं और अब तक 62,000 से अधिक फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। प्रस्ताव अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकोफ की योजना के अनुरूप है, जिसे पहले इजरायल ने सैद्धांतिक मंजूरी दी थी।

Comments are closed.