दिल्ली में लू का कहर: ‘फील-लाइक’ तापमान 52°C तक पहुंचा, रेड अलर्ट जारी
गुरुवार को दिल्ली भीषण गर्मी और उमस की चपेट में रही। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी के लिए हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेताया है कि अत्यधिक तापमान और नमी के चलते लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।
बुधवार शाम दिल्ली में लगभग 40% नमी दर्ज की गई थी, जिसके चलते ‘फील लाइक’ तापमान लगभग 52 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट भी प्रभावी है।
शाम तक धूलभरी आंधी और बारिश की संभावना
IMD के अनुसार, गुरुवार देर शाम तक 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। इससे कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है।
शुक्रवार से मिल सकती है राहत
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बारिश और आंधी की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इसके चलते अधिकतम तापमान 40°C से नीचे आने की संभावना है।
🔴 हीटवेव से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां:
दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में न निकलें।
नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें, चाहे प्यास लगे या न लगे।
हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें।
बाहर निकलते समय टोपी, छाता, चश्मा और जूते जरूर पहनें।
अत्यधिक गर्मी में फिजिकल एक्सरसाइज से बचें।
कैफीन, एल्कोहल और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से दूरी बनाएं।
बासी और भारी खाना न खाएं।
ORS, नींबू पानी, लस्सी, छाछ, तोरणी (चावल का पानी) जैसी घरेलू पेय लें।
घर को ठंडा रखें – दिन में खिड़कियां बंद, रात में खुली रखें।
⚠️ हीट स्ट्रोक होने पर क्या करें?
पीड़ित को ठंडी और छायादार जगह पर ले जाएं।
शरीर पर साधारण पानी डालें या गीले कपड़े से पोंछें।
ORS, नींबू पानी या छाछ दें ताकि शरीर को हाइड्रेशन मिले।
यदि हालत गंभीर हो तो तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं।
Comments are closed.