घने कोहरे का असर, तेजस-हमसफर समेत 110 ट्रेनें लेट

6

उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का कहर, यातायात प्रभावित

उत्तर भारत में ठंड और घने कोहरे का असर लगातार जारी है। विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण कई ट्रेन और फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं, और कुछ ट्रेनें अपने रूट बदलकर चल रही हैं। अब तक 110 से अधिक ट्रेनें निर्धारित समय से लेट हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर तक कोहरे की स्थिति बनी रहेगी, इसलिए आने वाले दिनों में भी रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।

डाइवर्ट हुई ट्रेनें

  • 16032 अंडमान एक्सप्रेस
  • 11078 झेलम एक्सप्रेस
  • 12751 जम्मू तवी हमसफर एक्सप्रेस
  • देर से चल रही प्रमुख ट्रेनें
  • 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस – 5 घंटे लेट
  • 12427 रीवा आनंद विहार एक्सप्रेस – लगभग 9 घंटे लेट
  • 12309 न्यू दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस – 5 घंटे 11 मिनट लेट
  • 12275 इलाहाबाद नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस – 5 घंटे लेट
  • 15658 ब्रह्मपुत्र मेल – 1 घंटे लेट
  • 14117 कालिंदी एक्सप्रेस – 4 घंटे 25 मिनट लेट
  • 12225 कैफियत एक्सप्रेस – 7 घंटे 5 मिनट लेट
  • 12367 विक्रम शीला एक्सप्रेस – 5 घंटे 37 मिनट लेट
  • 12397 महाबोधि एक्सप्रेस – 6 घंटे 3 मिनट लेट
  • 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस – लगभग 30 मिनट लेट
  • 15743 फरक्का एक्सप्रेस – 2 घंटे 23 मिनट लेट
  • 12393 संपूर्ण क्रांति – 5 घंटे 28 मिनट लेट
  • 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस – लगभग 11 घंटे लेट

एयरलाइन्स की चेतावनी

इंडिगो और स्पाइसजेट ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।
अमृतसर, चंडीगढ़, रांची, हिंडन, अगरतला, बागडोगरा और दरभंगा में मौसम बेहद खराब है। एयरलाइन्स ने कहा है कि इन हवाईअड्डों से उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं, यात्रियों को समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी गई है।

Comments are closed.