दिल्ली-एनसीआर में आज भारी बारिश का अलर्ट, मौसम हो सकता है बेहाल

7

दिल्ली-एनसीआर में आज फिर बारिश के आसार, मौसम बना रहेगा सुहावना

दिल्ली-एनसीआर में बीते कुछ दिनों से चल रही उमस भरी गर्मी से लोगों को सोमवार शाम हल्की बारिश ने राहत दी। बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश ने तापमान में हल्की गिरावट लाई, जिससे लोगों ने चैन की सांस ली।

मंगलवार सुबह भी मौसम में ताजगी रही। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिनभर बादलों की गर्जना के साथ तेज बारिश हो सकती है। ऐसे में बाहर निकलने से पहले छाता या रेनकोट साथ रखना बेहतर होगा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 26 जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पूरे हफ्ते हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है।

Comments are closed.