मुंबई में मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
फिल्मी सितारों तक इसके असर पहुंचे—अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित घर ‘जलसा’ और उनके पुराने बंगले ‘प्रतीक्षा’ के बाहर पानी भर गया। इंटरनेट पर दावा किया गया कि बच्चन खुद पानी निकालते दिखे, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई।
पिछले 24 घंटे में शहर में लगभग 300 मिमी बारिश दर्ज की गई। 34 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं और 250 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं। स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर तीसरे दिन भी बंद रहे। बारिश और बाढ़ से महाराष्ट्र के कई जिले प्रभावित हुए हैं। 6 लोगों की मौत हुई है और एनडीआरएफ की 18 टीमें राहत कार्य में जुटी हैं। नांदेड़ में 293 लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
मुंबई में मोनो रेल भी चेंबूर और भक्ती पार्क स्टेशन के बीच फंस गई। इसमें सवार 582 यात्रियों को रेस्क्यू किया गया। कुछ को सांस लेने में दिक्कत हुई और दो लोगों को अस्पताल भेजा गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जांच के आदेश दिए हैं।
Comments are closed.