Weather Update: दिल्‍ली-NCR में दो दिन चलेगी धूल भरी आंधी, बारिश को लेकर भी आई गुड न्‍यूज! पढ़ें अन्‍य राज्‍यों का हाल

0 63

देश की राष्‍ट्रीय राजधानी और एनसीआर में नौतपा के दौरान गर्मी का सितम जारी है।

बीते दिन यहां अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्‍यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सापेक्षिक आर्द्रता 36 दर्ज की गई है।

आईएमडी के अनुसार, आज (शुक्रवार) और कल (शनि‍वार) को धूलभरी आंधी या सामान्‍य आंधी चलने की संभावना है। वहीं, आज न्‍यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, 2 जून को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

Leave A Reply