हिटमैन इतिहास रचने से 98 रन दूर, अफ्रीका के खिलाफ बनेगा नया रिकॉर्ड

3

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर 2025 से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार फॉर्म में रहे रोहित को इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 98 रन की दरकार है। यह उपलब्धि हासिल करते ही वह भारत की ओर से 20,000+ रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे।

अब तक सिर्फ तीन भारतीय इस माइलस्टोन पर पहुंचे हैं
इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 या उससे अधिक रन बनाने का कारनामा अब तक केवल सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ ने हासिल किया है।

  • सचिन तेंदुलकर: 782 पारियां, 34357 रन, औसत 48.52
  • विराट कोहली: 620 पारियां, 27673 रन, औसत 52.21
  • राहुल द्रविड़: 599 पारियां, 24064 रन, औसत 45.57

रोहित शर्मा का इंटरनेशनल सफर
2007 में डेब्यू करने वाले रोहित शर्मा भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 502 मैच खेल चुके हैं। 535 पारियों में उन्होंने 42.43 की औसत से 19,902 रन बनाए हैं। इस समय वह भारत की ओर से चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

रोहित के बड़े रिकॉर्ड
रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 शतक और 109 अर्धशतक जमा चुके हैं। वनडे में बनाया गया 264 रन का उनका वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर आज भी कायम है। करियर में वह अब तक 642 छक्के और 1922 चौके लगा चुके हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अगर रोहित लय में रहे, तो वह भारतीय क्रिकेट के सबसे एलीट क्लब में अपना नाम दर्ज कर लेंगे।

Comments are closed.