पति ने पत्नी की की हत्या और शव के 17 टुकड़े किए, पुलिस ने शुरू की तलाश – मुस्कान मर्डर की भयावह कहानी

5

ठाणे: पति ने पत्नी की हत्या कर शव के 17 टुकड़े किए, पुलिस तलाश में जुटी

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भिवंडी शहर के ईदगाह रोड पर 30 अगस्त को एक महिला का कटा हुआ सिर नाले से बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच शुरू की, लेकिन न हत्या का स्थान पता चल रहा था और न ही महिला के बाकी शव के हिस्से।

इस बीच नवी बस्ती निवासी हनीफा खान ने अपनी बेटी परवीन उर्फ मुस्कान मोहम्मद ताहा अंसारी की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने नाले में मिले सिर का फोटो दिखाया, जिसे मां ने अपनी बेटी मुस्कान के रूप में पहचान लिया।

शक के आधार पर पति मोहम्मद ताहा अंसारी (27) को हिरासत में लिया गया। कड़ी पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर शव के 17 टुकड़े किए और उन्हें भिवंडी के अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। पुलिस अब इन सभी टुकड़ों की तलाश कर रही है।

डीसीपी ने बताया कि तकनीकी और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी का पता लगाया गया और गिरफ्तार किया गया। इस खौफनाक खुलासे ने पुलिस और समाज दोनों को झकझोर दिया है।

Comments are closed.