पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सोमवार देर रात सुरक्षाबलों के काफिले पर बड़ा आतंकी हमला हुआ।
डेरा इस्माइल खान जिले के पास हुए इस IED विस्फोट में 16 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि आसपास के छह आम नागरिक भी इसकी चपेट में आ गए। धमाके से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। रिपोर्टों के मुताबिक, फ्रंटियर पुलिस और पाकिस्तानी सेना के जवान लोनी पोस्ट से लौट रहे थे, तभी एक आत्मघाती हमलावर ने कैडेट कॉलेज के मुख्य द्वार के पास विस्फोट कर दिया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए और कई वाहनों को नुकसान पहुंचा।
पुलिस के अनुसार, हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने ली है। यह वही संगठन है जिसे पाकिस्तान सरकार ने पिछले वर्ष प्रतिबंधित घोषित किया था। हाल के महीनों में खैबर पख्तूनख्वा और वजीरिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में आतंकी हमलों में तेजी आई है। पाकिस्तानी सेना का कहना है कि कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में हुई दो मुठभेड़ों में 20 आतंकियों को ढेर किया गया था।
Comments are closed.