दिल्ली में कब पड़ेगी कड़की ठंड? दिसंबर के बाद IMD ने दिया बड़ा अपडेट

4

दिसंबर के 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन दिल्ली में अभी भी वैसी कड़ाके की ठंड नहीं आई है जिसकी उम्मीद थी।

राजधानी में इन दिनों अधिकतम तापमान करीब 24°C और न्यूनतम तापमान 9°C के आसपास बना हुआ है। हल्का कोहरा जरूर देखने को मिल रहा है, लेकिन फिलहाल मौसम विभाग ने कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। IMD के अनुसार, 15 दिसंबर तक तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं दिखाई देगी। इसके बाद ही दिल्ली में न्यूनतम तापमान नीचे आ सकता है और ठंड का असर तेज होने की संभावना है।

उत्तर भारत का मौसम: कहां कितनी ठंड?
उत्तरी राज्यों में ठंड की चुभन बढ़ी

दिल्ली में भले ही ठंड कम है, लेकिन पंजाब और हरियाणा में तापमान लगातार गिर रहा है।

कई जगह न्यूनतम तापमान 3–6°C तक दर्ज हुआ।

अमृतसर: 6.1°C

बठिंडा: 3.8°C

फरीदकोट: 5°C

चंडीगढ़: 8.6°C

हरियाणा के हिसार, नारनौल, सिरसा आदि में तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।

उत्तर प्रदेश में कोहरे का असर

यूपी के पूर्वांचल में

कुशीनगर

बहराइच

गोरखपुर

जैसे जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी है। कई इलाकों में विजिबिलिटी कम रहने की संभावना है। मध्य भारत में शीत लहर की चेतावनी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में कोल्ड वेव कंडीशन बन सकती हैं। तापमान तेजी से गिरने का अनुमान है।

कश्मीर में माइनस तापमान

कश्मीर में ठंड चरम पर है और पारा कई जगह शून्य से नीचे पहुंच गया है।

श्रीनगर: –3.7°C

पहलगाम: –4.8°C

गुलमर्ग: –2.5°C

पुलवामा: –5.1°C

काजीगुंड, कुपवाड़ा: –3.6°C

घाटी में 12 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। 13 दिसंबर के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार हैं।

Comments are closed.