वैष्णो देवी हादसे का असर: दर्शन से पहले लौटे श्रद्धालु, मौतों का आंकड़ा 34 पहुँचा; जम्मू डिवीजन में 58 ट्रेनें ठप

5

वैष्णो देवी यात्रा पर पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं की उम्मीदें इस बार अधूरी रह गईं।

आपदा के हालात इतने गंभीर हैं कि कई भक्त बिना माता के दर्शन किए ही वापस लौट रहे हैं। अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों घायल बताए जा रहे हैं।

प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए यात्रा मार्ग पर सख्ती बढ़ा दी है। रेलवे ने भी जम्मू डिवीजन की 58 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

राहत-बचाव टीमें प्रभावित इलाकों में लगातार काम कर रही हैं। श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे धैर्य बनाए रखें और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।

Comments are closed.