छांगुर के पास से बरामद हुए स्विस बैंक और शिपिंग कंपनियों के अहम दस्तावेज

9

छांगुर की दुकान से ईडी को मिले विदेशी लेनदेन और संपत्ति सौदों के दस्तावेज़

धर्मांतरण मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 17 जुलाई को बलरामपुर के उतरौला में छांगुर की दुकान बाबा ताजुद्दीन बुटीक पर छापा मारा। सुबह 5 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई शाम 5:30 बजे तक चली। इस दौरान तीन मंजिला दुकान से भारी संख्या में संदिग्ध दस्तावेज़ बरामद किए गए, जिनसे छांगुर के विदेशी कनेक्शन और वित्तीय लेनदेन के संकेत मिले हैं।

ईडी द्वारा तैयार सीज़र मेमो के मुताबिक, यह दुकान छांगुर और उसके बेटे महबूब द्वारा चलाई जाती थी, जो फिलहाल एटीएस की गिरफ्त में हैं। दुकान लंबे समय से बंद थी। पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया के तहत ताला तोड़कर जांच की गई।

छापे में मिले प्रमुख दस्तावेज़:
अंतरराष्ट्रीय लिंक:

  • पनामा स्थित Logos Marine कंपनी और नवीन रोहरा के बीच समझौता
  • स्विट्ज़रलैंड के Habib Bank Zurich से संबंधित दस्तावेज़
  • RAK Investment UAE के कागजात और छांगुर का एंट्री परमिट
  • United Marines के फाइनेंशियल स्टेटमेंट (2012, 2018, 2020) और कंपनी प्रोफाइल

व्यापारिक व संपत्ति संबंधी रिकॉर्ड:

  • Runwal Greens (मुंबई) की संपत्ति बिक्री का ड्राफ्ट
  • AG Construction और नीतू के बीच भवन निर्माण समझौता व विवाद से जुड़े कागज़ात
  • Krishna International द्वारा United Marine को फंड ट्रांसफर से जुड़े दस्तावेज़
  • Ashvi Boutique और Sadhvi Enterprises के ट्रांसफर व पावर ऑफ अटॉर्नी से संबंधित दस्तावेज़

अन्य दस्तावेज़:

  • छांगुर व नसीर वाडीलाल के बीच कई समझौते और पावर ऑफ अटॉर्नी
  • नीतू और नवीन के धर्मांतरण से जुड़े दस्तावेज़
  • बैंक स्टेटमेंट्स, संपत्ति उत्तराधिकार पत्र, बीएलए समझौते
  • Integral University की रिपोर्ट, जो बलरामपुर के Ashvi Multispeciality Hospital से जुड़ी है

ईडी अब इन दस्तावेजों की गहन जांच में जुटी है। एजेंसी विदेशी निवेश, संदिग्ध कंपनियों और रियल एस्टेट सौदों से जुड़े फाइनेंशियल एंगल की पड़ताल कर रही है।

Comments are closed.