बांग्लादेश में हिंदू, ईसाई और बौद्ध समुदाय पर बढ़ते अत्याचार, यौन हिंसा के मामलों में खतरनाक उछाल

3

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमले, यौन हिंसा और भीड़ न्याय पर चिंता

बांग्लादेश अल्पसंख्यक मानवाधिकार कांग्रेस (एचआरसीबीएम) ने कहा है कि अंतरिम सरकार कानून-व्यवस्था संभालने में नाकाम रही है। हिंदू, ईसाई और बौद्ध समुदाय की महिलाओं व बच्चों के खिलाफ यौन हिंसा तेजी से बढ़ रही है।

मानवाधिकार संगठन एएसके के मुताबिक, 2025 की पहली तिमाही में 342 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए, जिनमें 87% पीड़ित नाबालिग थीं। कई मामलों में सिरविहीन शव तक मिले हैं। अगस्त 2024 से मई 2025 के बीच भीड़ हिंसा में 174 लोगों की मौत भी दर्ज की गई।

इस बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार का ढाका दौरा चर्चा में है। यह तीन दशकों में किसी पाकिस्तानी विदेश मंत्री की पहली यात्रा है, जिसे यूनुस सरकार की पाकिस्तान से नजदीकी के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

Comments are closed.