Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी में कड़ा पहरा, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

0 159

Independence Day 2024 स्वतंत्रा दिवस पर यमुनापार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बल को लगाया गया है। सड़क से लेकर यमुना तक में पुलिस का पहरा है।

आनंद विहार रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। रिहायशी क्षेत्रों से लेकर यमुना खादर में पुलिस पैदल मार्च कर रही है। बैरिकेड लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है।

जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व के लिए दिल्ली पुलिस पूरी तरह से तैयार है। वाहनों की जांच की जा रही है।

हाेटल में कौन-कौन रूका है, उनकी जानकारी प्रबंधक रख रहा है या नहीं। इस पर नजर बनाई हुई है। साइबर कैफे पर भी नजर रखी जा रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।

नई दिल्ली के बीच से गुजर रही है यमुना
उन्होंने कहा कि यमुनापार और नई दिल्ली के बीच से यमुना गुजर रही है। आतंकी यमुना के रास्ते दिल्ली में न आ सके, इसलिए मोटरबोट से गश्त किया जा रहा है। उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जाय टिर्की ने कहा कि पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। कुछ ही दिनों पहले तैयारी को लेकर पुलिस ने अभ्यास भी किया था। बॉर्डर से लेकर खादर के क्षेत्र में नजर बनाई हुई है।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने कहा कि गाजीपुर व चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई हुई है। आनंद विहार रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर डाग स्क्वायड लगाया हुआ है। यात्रियों के सामान की तलाशी ली जा रही है।

Leave A Reply