Asia Cup 2025 Super-4: भारत ने फाइनल में बनाई जगह, अब इन दो टीमों के बीच होगी टक्कर

1

एशिया कप 2025: भारत फाइनल में, बांग्लादेश 41 रन से परास्त।

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी और कुलदीप यादव की फिरकी का जादू भारत को एशिया कप 2025 के फाइनल में ले गया। सुपर-4 मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 41 रन से हराकर खिताबी जंग का टिकट पक्का किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 6 विकेट पर 168 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों पर 75 रन ठोके, जबकि हार्दिक पांड्या ने 38 और शुभमन गिल ने 29 रन जोड़े।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 19.3 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज सैफ हसन ने 69 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 3, जसप्रीत बुमराह ने 2 और वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए।

प्वॉइंट्स टेबल समीकरण

भारत ने सुपर-4 में लगातार दो जीत दर्ज कर 4 अंक जुटाए और फाइनल में जगह पक्की कर ली। श्रीलंका की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। अब पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच से तय होगा कि भारत का मुकाबला 28 सितंबर को किस टीम से होगा।

Comments are closed.