कुआलालंपुर में भारत-अमेरिका के बीच रक्षा साझेदारी को मिला नया आयाम, जानें बैठक में क्या हुई अहम चर्चा
कुआलालंपुर में 12वें ASEAN डिफेंस मिनिस्टर्स’ मीटिंग-प्लस (ADMM-Plus) के दौरान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ की मुलाकात में दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी को नया बल मिला।
बैठक में अगले 10 साल के लिए भारत-अमेरिका मेजर डिफेंस पार्टनरशिप फ्रेमवर्क पर सहमति बनी, जो द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को रणनीतिक दिशा देगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि “रक्षा भारत-अमेरिका संबंधों का प्रमुख स्तंभ है और यह नया फ्रेमवर्क साझेदारी के अगले दशक का मार्ग प्रशस्त करेगा।” वहीं, हेगसेथ ने भारत को अमेरिका का “प्राथमिक रक्षा भागीदार” बताते हुए कहा कि दोनों देश मिलकर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को मुक्त और खुला बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
बैठक में दोनों पक्षों ने रक्षा उद्योग, तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण और रणनीतिक तालमेल जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों से निपटने और रक्षा आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के लिए संयुक्त प्रयासों पर सहमति व्यक्त की।
यह 10 वर्षीय फ्रेमवर्क भारत और अमेरिका के बीच रक्षा संबंधों को और मजबूती देगा और बदलते वैश्विक परिदृश्य में दोनों देशों को प्रमुख रणनीतिक साझेदार के रूप में स्थापित करेगा।
Comments are closed.