अमेरिका में ट्रक हादसे का खुलासा: भारतीय मूल के ड्राइवर की गिरफ्तारी, तीन लोगों की गई जान

3

अमेरिका में ट्रक हादसा: भारतीय मूल के ड्राइवर की गिरफ्तारी में नया मोड़, रिपोर्ट में नहीं मिला नशे का सबूत

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में पिछले महीने हुए एक भीषण सड़क हादसे में गिरफ्तार किए गए भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर जशनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला अब नया मोड़ ले चुका है। जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि हादसे के वक्त जशनप्रीत नशे में नहीं था, जबकि शुरुआती रिपोर्टों में उसे शराब या ड्रग्स के असर में बताया गया था।

क्या है पूरा मामला?
21 वर्षीय जशनप्रीत सिंह को पुलिस ने 21 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। यह हादसा कैलिफोर्निया के ओंटारियो हाईवे पर हुआ था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए थे। शुरुआती जांच में पुलिस ने दावा किया था कि ड्राइवर नशे में था, लेकिन ब्लड सैंपल रिपोर्ट में कोई भी नशीला पदार्थ नहीं मिला।

अब मामला लापरवाही का
ओंटारियो के अटॉर्नी जेसन एंडरसन ने बताया कि अब जशनप्रीत पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, “यह एक दर्दनाक दुर्घटना थी, जिसमें तीन निर्दोष लोगों की जान चली गई। अगर ड्राइवर सावधानी बरतता, तो यह हादसा टल सकता था।”

अवैध प्रवासी निकला आरोपी
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जशनप्रीत एक अवैध प्रवासी है, जो 2022 में दक्षिणी सीमा पार कर अमेरिका में दाखिल हुआ था। उसके दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

ऐसा दूसरा बड़ा हादसा
यह मामला अमेरिका में भारतीय मूल के ड्राइवर से जुड़ा दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले 12 अगस्त को 28 वर्षीय हरजिंदर सिंह को फ्लोरिडा में ट्रैक्टर-ट्रेलर टक्कर के बाद गिरफ्तार किया गया था। उस घटना के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कमर्शियल ट्रक ड्राइवरों के वर्क वीजा पर अस्थायी रोक लगाने का आदेश दिया था।

Comments are closed.