न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर बने जोहरान ममदानी, ट्रंप से शुरू हुआ नया टकराव
अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए जोहरान ममदानी मेयर बन गए हैं। वह शहर के पहले मुस्लिम और दक्षिण एशियाई मूल के मेयर हैं। जीत के बाद ममदानी ने कहा, “न्यूयॉर्क हमेशा प्रवासियों का शहर रहेगा। इसे उसकी परंपराओं और मूल्यों ने जिताया है।”
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आलोचक माने जाने वाले ममदानी ने जीत के बाद उन्हें खुली चुनौती दी। वहीं ट्रंप ने पलटवार करते हुए ममदानी को “कम्युनिस्ट” कहा और न्यूयॉर्क के लिए संघीय फंडिंग में कटौती की चेतावनी दी।
विश्लेषकों का मानना है कि रिपब्लिकन ट्रंप और युवा डेमोक्रेट समाजवादी ममदानी के बीच यह नई राजनीतिक जंग आने वाले समय में अमेरिकी राजनीति की दिशा तय कर सकती है। ममदानी ने अपने अभियान के दौरान ट्रंप पर “फासीवाद” और “भय फैलाने” के आरोप लगाए थे, जबकि ट्रंप ने कहा कि “अमेरिका को अब साम्यवाद और सामान्य ज्ञान के बीच चुनना होगा।”
Comments are closed.