भारत ने यूएन मंच पर दो टूक कहा कि आतंकवाद पर हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है और किसी भी आतंकी घटना को न हमने कभी बर्दाश्त किया है, न करेंगे।
भारत ने पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले का जिक्र करते हुए बताया कि इस हमले के पीछे भी पाकिस्तान समर्थित संगठन रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) था, जिसका ठिकाना पाकिस्तान में ही है। भारत ने याद दिलाया कि यही पाकिस्तान है जिसने 25 अप्रैल 2025 को सुरक्षा परिषद में इस आतंकी संगठन का बचाव किया था।
भारत ने कहा कि पाकिस्तान का आतंकवाद को पालने और बढ़ाने का लंबा इतिहास रहा है। ओसामा बिन लादेन को सालों तक पनाह देना इसका सबसे बड़ा सबूत है। इसके बावजूद पाकिस्तान खुद को आतंकवाद के खिलाफ साझेदार के रूप में पेश करता रहा है।
भारत ने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में किसी आतंकी घटना को अंजाम देने की कोशिश हुई, तो पाकिस्तान को कड़ा जवाब मिलेगा। भारत ने यह भी याद दिलाया कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों और एयरबेस को तबाह किया था। उस समय भारत के हमलों से घबराकर पाकिस्तान को 10 मई को सीजफायर की गुहार लगानी पड़ी थी।
Comments are closed.