इंडिगो संकट पर चेयरमैन का बयान: ‘हम विफल रहे’, यात्रियों से मांगी माफी

1

परिचालन संकट से जूझ रही इंडिगो में लगातार उड़ान रद्द होने के बाद अब चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने भी यात्रियों से माफी मांगी है।

उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते बड़ी संख्या में फ्लाइट्स रद्द होने से हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और एयरलाइन उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी।

मेहता ने आश्वासन दिया कि कंपनी इस अव्यवस्था की पूरी जांच करेगी। उनके अनुसार, निदेशक मंडल हालिया उड़ान व्यवधानों की विस्तृत समीक्षा करेगा और समस्या की असली वजह पता लगाने के लिए बाहरी तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि इंडिगो इस अनुभव से सीखते हुए अपने संचालन को मजबूत करेगी, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

Comments are closed.