यूपी में आफत की बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से 22 की मौत, CM योगी आदित्यनाथ ने किया मुआवजे का ऐलान

0 38

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोट के चलते आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं.

उन्हें कोहनी में फ्रैक्चर की वजह से बीच टूर्नामेंट में टीम का साथ छोड़ना पड़ा है. सीएसके ने ऋतुराज गायकवाड़ की जगह एमएस धोनी को कप्तान बनाया है. हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि प्लेइंग इलेवन में ऋतुराज गायकवाड़ की जगह कौन लेगा. इस रेस में 3 खिलाड़ियों के नाम चल रहे हैं.

चेन्नई सुपरकिंग्स का आईपीएल में अगला मुकाबला शुक्रवार को कोलकाता नाइटराइडर्स से होना है. एमएस धोनी को इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की जगह वह बैटर चुनना होगा जो ओपनिंग करे या फिर तीसरे नंबर पर खेल सके. ऋतुराज की जगह लेने के लिए पहले दावेदार के तौर पर राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) का नाम आता है. राहुल त्रिपाठी अटैकिंग बैटर हैं, जो टॉप ऑर्डर में खेल सकते हैं. सीएसके ने उन्हें 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था. राहुल काफी हद तक ऋतुराज की कमी पूरा कर सकते हैं. राहुल की खासियत यह है कि वे पावरप्ले में तेज शुरुआत दे सकते हैं और अगर टीम को उन्हें मिडिल ऑर्डर में इस्तेमाल करना है तो वे इस भूमिका को भी निभा सकते हैं.

दीपक हुड्डा को भी मिल सकता है मौका
राहुल त्रिपाठी की तरह दीपक हुड्डा भी ऋतुराज की भरपाई करने में सक्षम हैं. दीपक ना सिर्फ अटैकिंग बैटिंग करते हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर स्पिन बॉलिंग का विकल्प भी देते हैं. उनके नाम टी20 इंटरनेशनल मैच में शतक भी दर्ज है. हालांकि, राहुल त्रिपाठी की तरह दीपक हुड्डा भी आईपीएल के मौजूदा सीजन में आउट ऑफ फॉर्म नजर आए हैं. उन्हें सीजन में दो मैच में खेलने का मौका मिला है, जिसमें वे सिर्फ 7 रन बना पाए. सीएसके ने दीपक हुड्डा को आईपीएल ऑक्शन में 1.70 करोड़ रुपए में खरीदा था.

चेन्नई सुपरकिंग्स की संभावित प्लेइंग XI (पहले बैटिंग करने पर): रचिन रवींद्र , डेवोन कॉनवे , राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन , मथीशा पथिराना, खलील अहमद, नूर अहमद. संभावित इम्पैक्ट प्लेयर- मुकेश चौधरी.

Leave A Reply