ईरान का इजरायल पर मिसाइल हमला, ट्रंप बोले- सीजफायर तय

8

ईरान-इजरायल में तनाव बरकरार, ट्रंप बोले सीजफायर हुआ – लेकिन हमले जारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार तड़के सोशल मीडिया पर दावा किया कि ईरान और इजरायल के बीच चरणबद्ध सीजफायर पर सहमति बन गई है और जंग थम गई है। लेकिन उसी दौरान इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने जानकारी दी कि ईरान की ओर से मिसाइल हमला हुआ है।

IDF के मुताबिक, मिसाइलें ईरान से इजरायल की ओर दागी गईं, जिसके बाद देश में सायरन बजने लगे। सेना ने कहा, “हमने ईरान से छोड़ी गई मिसाइलों की पहचान की है। खतरे से निपटने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हैं। नागरिकों को अलर्ट मिलने पर सुरक्षित स्थान पर जाने का निर्देश दिया गया है।”

उधर, ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने बताया कि ईरान की सैन्य कार्रवाई मंगलवार सुबह 4 बजे (तेहरान समय) तक जारी रही। लेकिन इजरायल द्वारा हमले की जानकारी दिए जाने के वक्त तेहरान में सुबह 6 बजे थे। इसी समय राजधानी में शक्तिशाली विस्फोटों की आवाजें भी सुनाई दीं।

हालात संकेत दे रहे हैं कि भले ही कूटनीतिक प्रयास जारी हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर संघर्ष अब भी थमा नहीं है।

Comments are closed.