गाजा पर दोबारा इजरायल का हमला, 24 लोग मारे गए, कई बच्चे भी घायल

4

इजरायल ने गाजा पर फिर शुरू किए हमले, 24 की मौत; संघर्षविराम पर बढ़ा तनाव

इजरायल ने शनिवार, 22 नवंबर को गाजा में हमास के ठिकानों पर एक बार फिर हवाई हमले शुरू कर दिए। यह कार्रवाई 10 अक्टूबर से जारी संघर्षविराम के दौरान हुई, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने दावा किया है कि इन हमलों में हमास के पांच आतंकियों को मार गिराया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गाजा को लेकर तेजी से बढ़ते दबाव और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा 17 नवंबर को अमेरिकी सुरक्षा प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

गाजा स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट: 24 मृत, 45 घायल

गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इन हवाई हमलों में कम से कम 24 लोगों की मौत और बच्चों समेत 45 लोग घायल हुए हैं।
रिमल इलाके में एक वाहन पर किए गए हमले में सात फिलिस्तीनियों की मौत हुई और कई घायल हुए, जिनमें अधिकतर बच्चे हैं। शिफा अस्पताल और अन्य मेडिकल केंद्रों में घायलों का इलाज जारी है।

अस्पतालों और रिहायशी इलाकों के पास भी हमले

गाजा के कई हिस्सों से नागरिक हताहत की खबरें आईं:

  • अल-अवदा अस्पताल के पास एक घर पर हमला – 3 मौत, 11 घायल
  • नुसेरात शिविर में मकान पर हमला – 1 बच्चे की मौत, 16 घायल
  • दीर अल-बलाह में हमले – 1 महिला समेत 3 लोगों की मौत
  • इन घटनाओं से स्वास्थ्य सेवाओं पर और दबाव बढ़ गया है।
  • इजरायल का दावा: सशस्त्र आतंकवादी सीमा में घुसा

इजरायली सेना के मुताबिक, हमले इसलिए शुरू किए गए क्योंकि एक सशस्त्र आतंकवादी इजरायली नियंत्रण वाले क्षेत्र में घुस आया और सैनिकों पर गोली चलाई।
सेना के अनुसार:

दक्षिणी गाजा में घुसे एक हमलावर ने मानवीय सहायता मार्ग का इस्तेमाल किया

रफा क्षेत्र में 3 आतंकवादी मारे गए

उत्तरी गाजा में हुई दो घटनाओं में 2 हमलावर ढेर

हमास का आरोप: इजरायल संघर्षविराम तोड़ने के बहाने बना रहा

हमास नेता इज्जत अल-रिश्क ने आरोप लगाया कि इजरायल जानबूझकर संघर्षविराम समझौते से बचने और लड़ाई फिर शुरू करने के लिए बहाने ढूंढ रहा है।
उन्होंने अमेरिका और मध्यस्थों से अपील की है कि वे इजरायल पर दबाव डालें ताकि संघर्षविराम की शर्तें लागू हो सकें।

Comments are closed.