इज़रायल ने गाज़ा शहर पर कब्ज़े की योजना को अमल में लाना शुरू कर दिया है। सेना ने ज़िटौन और जबालिया इलाक़ों में ज़मीनी हमलों की तैयारी तेज़ कर दी है।
करीब दो साल से जारी इज़रायल-हमास जंग में यह नया मोड़ है। गाज़ा में लाखों लोगों के विस्थापन का खतरा और मानवीय संकट गहराने की आशंका है। ऑपरेशन के लिए 60,000 रिज़र्विस्टों को बुलाया गया है। रक्षा मंत्री ने पहले ही इस योजना को सुरक्षा कैबिनेट के सामने रखने की मंज़ूरी दे दी थी।
हमास ने आरोप लगाया है कि इज़रायल युद्धविराम समझौते को रोककर “निर्दोष नागरिकों के खिलाफ़ युद्ध” चला रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों समेत कई देशों ने इस कदम की निंदा की है। रेड क्रॉस ने भी चेताया है कि इससे गाज़ा की 21 लाख आबादी के हालात और बिगड़ सकते हैं।
Comments are closed.