विश्व शांति पर जयशंकर का जोर, ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में दिया संदेश

1

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका में अपने ब्रिक्स समकक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सदस्य देशों से वैश्विक शांति, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

यह बैठक खास रही क्योंकि इसका आयोजन अमेरिका में हुआ, जबकि अतीत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार ब्रिक्स समूह को अमेरिका-विरोधी बताते रहे हैं। ट्रंप ने हाल ही में ब्रिक्स देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की बात भी कही थी।

बैठक के बाद जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “न्यूयॉर्क में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी की। एक अशांत दुनिया में ब्रिक्स देशों को शांति, संवाद, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन के संदेश को आगे बढ़ाना चाहिए।”

Comments are closed.