कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव, मथुरा में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
देशभर में आज धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हैं। भीड़ को देखते हुए शहर को चार जोन और 18 सेक्टरों में बांटकर पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मथुरा में जन्माष्टमी समारोह में शामिल होंगे। वे श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में पूजा करेंगे और परिसर में पौधारोपण भी करेंगे।
Comments are closed.