विजयदशमी के हंगामे के बाद JNU में ABVP का प्रदर्शन, लेफ्ट विंग छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विजयदशमी के दिन जेएनयू में दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान कथित हंगामे के बाद आज छात्रों ने फिर से प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रों ने कैंपस में जोरदार नारेबाजी करते हुए वामपंथी (लेफ्ट विंग) छात्रों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
ABVP का आरोप है कि वामपंथी छात्रों ने जानबूझकर ऐसा माहौल बनाया ताकि हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचे। छात्रों ने कहा कि जेएनयू छात्र संघ चुनावों में अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखने के लिए यह घटना की गई।
ABVP ने जेएनयू प्रशासन से मांग की है कि हंगामा करने वाले छात्रों को गिरफ्तार कर कैंपस से बाहर किया जाए। छात्रों ने प्रॉक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि देश के अन्य हिस्सों की तरह जेएनयू कैंपस से भी वामपंथियों और नक्सलियों का प्रभाव जल्द खत्म होना चाहिए।
ABVP के अनुसार, कई प्रदेशों के विश्वविद्यालयों में वामपंथी छात्र संगठनों का प्रभाव कम हुआ है, और जेएनयू में भी ऐसा ही होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसे लोग कैंपस का माहौल खराब करने का प्रयास नहीं कर सकेंगे।
Comments are closed.