असम के कार्बी आंगलोंग में IAF का सुखोई Su-30MKI क्रैश, ट्रेनिंग मिशन पर था फाइटर जेट
भारतीय वायुसेना (IAF) का फाइटर जेट सुखोई Su-30MKI गुरुवार रात असम के कार्बी आंगलोंग जिले में क्रैश हो गया। वायुसेना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हादसे की पुष्टि की है। IAF के मुताबिक, यह फाइटर जेट ट्रेनिंग मिशन पर था। विमान ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी और करीब 60 किलोमीटर दूर कार्बी आंगलोंग इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
रडार से हुआ था गायब
वायुसेना ने गुरुवार, 5 मार्च को रात 9:34 बजे बताया था कि Su-30MKI फाइटर जेट रडार से गायब हो गया है। विमान से आखिरी बार शाम 7:42 बजे संपर्क हुआ था। Su-30MKI दो सीटों वाला अत्याधुनिक लड़ाकू विमान है, जिसे रूसी कंपनी सुखोई ने विकसित किया है। विमान के संपर्क टूटने के बाद वायुसेना ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था।
देर रात मिला मलबा
देर रात चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान वायुसेना को विमान का मलबा मिला। IAF ने पुष्टि की कि फाइटर जेट असम के कार्बी आंगलोंग जिले में क्रैश हो गया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
Comments are closed.