कनाडा के स्कूल में गोलीबारी से हड़कंप, 10 की मौत; पीएम मोदी ने जताया शोक

1

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में मंगलवार को एक हाई स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हमलावर को भी मार गिराया गया है।

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के स्टाफ सार्जेंट क्रिस क्लार्क ने पुष्टि की कि पीस रीजन के टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में फायरिंग हुई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस घटना में कई लोग मारे गए और संदिग्ध शूटर भी मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया।

अलग-अलग स्थानों से मिले शव

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छह लोगों के शव स्कूल परिसर के भीतर मिले। दो अन्य लोग पास के एक घर में मृत पाए गए, जिसे पुलिस इस घटना से जुड़ा मान रही है। एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। संदिग्ध हमलावर भी मृतकों में शामिल है।

इसके अतिरिक्त, एक स्थानीय मेडिकल सेंटर में करीब 25 लोगों की चोटों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने घायलों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कनाडा में हुई इस भयावह गोलीबारी से उन्हें गहरा सदमा पहुंचा है। पीएम मोदी ने कहा, “मैं उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस दुख की घड़ी में भारत कनाडा के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।”

Comments are closed.