‘नक्शे से मिटाने’ की धमकी देने वाले नेता की हमले में मौत! रिपोर्ट से मचा हड़कंप

1

ईरान में जारी इजरायली हवाई हमलों के बीच पूर्व राष्ट्रपति Mahmoud Ahmadinejad को लेकर बड़ा दावा सामने आया है।

इजरायली मीडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके आवास पर किए गए टारगेटेड एयरस्ट्राइक में उनकी मौत हो गई। हालांकि, इस संबंध में ईरानी सरकार या आधिकारिक एजेंसियों की ओर से अब तक कोई पुष्टि नहीं की गई है। इजरायल के अखबार Ma’ariv ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि यह हमला सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया। फिलहाल इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है और हालात तेजी से बदल रहे हैं।

कौन थे महमूद अहमदीनेजाद?

अहमदीनेजाद 2005 से 2013 तक ईरान के राष्ट्रपति रहे। इससे पहले वे तेहरान के मेयर भी रह चुके थे। अपने कार्यकाल के दौरान वे पश्चिमी देशों और इजरायल के खिलाफ तीखे बयानों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रहे। ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर उनके शासनकाल में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कई प्रतिबंध लगाए थे।

इजरायल के खिलाफ उनके एक पुराने बयान, जिसमें कथित तौर पर इजरायल को “नक्शे से मिटा देने” की बात कही गई थी, ने वैश्विक स्तर पर विवाद खड़ा किया था।

क्षेत्र में बढ़ता सैन्य तनाव

इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान के ठिकानों पर हमलों के बाद पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इससे पहले ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei को लेकर भी हमले की खबरें सामने आई थीं। इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के कई शीर्ष अधिकारियों को निशाना बनाया है। वहीं, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने भी बड़ी संख्या में ईरानी नेताओं के मारे जाने का दावा किया है।

Comments are closed.