साल के आखिरी महीने दिसंबर की शुरुआत के साथ ही कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा।
इनमें LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव, PAN–आधार लिंकिंग की समयसीमा और एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के महंगे होने से हवाई किराए में संभावित बढ़ोतरी जैसे महत्वपूर्ण अपडेट शामिल हैं।
कमर्शियल LPG हुआ सस्ता
1 दिसंबर 2025 से तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 10 रुपये की कटौती की है। अब दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर 1590.50 रुपये के बजाय 1580.50 रुपये में उपलब्ध है। घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
PAN–आधार लिंकिंग की अंतिम तिथि नजदीक
आयकर विभाग ने स्पष्ट किया है कि PAN को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 है। निर्धारित समय सीमा तक लिंकिंग न करने पर PAN निष्क्रिय हो सकता है, जिससे ITR फाइलिंग, बैंकिंग KYC, निवेश और सरकारी सब्सिडी जैसी सेवाएँ बाधित हो सकती हैं।
ATF महंगा, हवाई किराया बढ़ने की आशंका
1 दिसंबर से एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में वृद्धि की गई है। इंडियन ऑयल द्वारा जारी नई दरों के अनुसार चारों मेट्रो शहरों में ATF महंगा हो गया है। एयरलाइंस पर बढ़ी ईंधन लागत का असर आने वाले दिनों में हवाई किराए पर दिख सकता है।
Comments are closed.