पंजाब में महिलाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार अप्रैल से ‘मावां धीयां योजना’ लागू करने जा रही है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी। यह योजना 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों में शामिल थी, जिसे अब जमीन पर उतारा जा रहा है।
क्या है ‘मावां धीयां योजना’?
यह योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है। इसके जरिए सरकार सीधे नकद सहायता देकर महिलाओं को रोजमर्रा के खर्चों में मदद देना चाहती है।
योजना की मुख्य बातें
उद्देश्य: महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्रदान करना
सहायता राशि: सामान्य वर्ग की पात्र महिलाओं को ₹1,000 प्रति माह
SC वर्ग: अनुसूचित जाति की महिलाओं को ₹1,500 प्रति माह
भुगतान प्रणाली: डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे बैंक खाते में राशि
पात्रता: पंजाब की निवासी महिलाएं, जो सरकार द्वारा तय शर्तों को पूरा करती हों
सरकार को उम्मीद है कि इस योजना से बड़ी संख्या में महिलाओं को लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
Comments are closed.