महाशिवरात्रि आज, ऐसे करें महादेव को प्रसन्न, जानिए महत्व, पूजा विधि और मंत्र

0 98

आज पूरे देश में महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। महादेव को प्रसन्न करने और उनकी आराधना के लिए महाशिवरात्रि का त्योहार बहुत ही खास माना जाता है।

आज घर-घर और गली-गली हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।

आज शिव आराधना का सबसे बड़ा महापर्व शिवरात्रि पूरे देशभर में धूम-धाम के साथ मनाई जा रही है। महाशिवरात्रि पर भोलेभंडारी की पूजा वैसे तो पूरे दिन और रात दोनों ही समय किया जाता सकता है। शिव और लिंग पुराण के अनुसार रात में शिवलिंग का अभिषेक करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

काल भी तुम और महाकाल भी तुम
लोक भी तुम और त्रिलोक भी तुम
शिव भी तुम और सत्य भी तुम!
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चाण्डाल का
काल भी उसका क्या बिगाड़े
जो भक्त हो महाकाल का!
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !

आज हर-हर महादेव के बोल के साथ पूरे देशभर में महाशिवरात्रि के त्योहार को बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। शिवपुराण के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था इसलिए हर साल महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इसके अलावा महाशिवरात्रि की तिथि पर भगवान विष्णु और ब्रह्रााजी ने सबसे पहले शिवलिंग की पूजा की थी क्योंकि मान्यता है कि इसी दिन शिवलिंग प्रकट हुए थे।

मकर, कुंभ और मीन राशि वाले इस तरह से करें शिव उपासना
मकर राशि: मकर राशि के जातकों को आज शिवरात्रि के दिन दूध, गंगाजल और शक्कर से शिवजी की पूजा करनी चाहिए।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोगों को बेल के रस और जल से शिवपूजन करना चाहिए। ऐसा करने से प्रमोशन और धनलाभ की प्राप्ति होती है।

मीन राशि: मीन राशि के जातक यदि मान-सम्मान में वृद्धि करना चाहते हैं तो शिवरात्रि के दिन गंगाजल, दूध और दही से पूजा करें।

महाशिवरात्रि पर आज तुला, वृश्चिक और धनु राशि वाले ऐसे करें पूजा
तुला राशि: कार्यों में सफलता हासिल करने के लिए आज महाशिवरात्रि के मौके पर तुला राशि के जातकों को पंचामृत से शिवपूजन करना चाहिए।

वृश्चिक राशि: संकटों से मुक्ति के लिए वृश्चिक राशि के लोगों को शिवरात्रि के दिन दूध, गाय का घी, शक्कर, केसर मिलाकर पूजन करें।

धनु राशि: संतान के सुख के लिए धनु राशि के जातकों को दही, शहद मिलाकर महादेव की पूजा करें।

कर्क, सिंह और कन्या राशि वाले आज ऐसे करें शिवलिंग का जलाभिषेक
कर्क राशि: आज कर्क राशि के जातकों को गंगाजल में केसर, दूध और शहद मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए। विवाद होंगे खत्म।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को मुकदमें में विजय प्राप्त करने के लिए गन्ने का रस और नींबू मिलाकर शिवजी पर अर्पित करना चाहिए।

कन्या राशि : कन्या राशि के लोगों को शिवरात्रि के दिन घी, दही मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए। इससे धन लाभ होगा।

महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार कैसे करें पूजा
मेष राशि: मेष राशि के जातकों को घी और शहद से शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए।

वृषभ राशि: आज महाशिवरात्रि के मौके पर वृषभ राशि के जातकों को शिवरात्रि के दिन दूध, शहद मिलाकर शिवजी का पूजन करना चाहिए। इससे सफलता प्राप्त हासिल होगी।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को शिवलिंग पर आज दूध,भांग और शक्कर से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से रोगों से छुटकारा मिल जाएगा।

महाशिवरात्रि पर ग्रहों का शुभ संयोग
आज हर-हर महादेव की गूंज है। पूरे देश में महाशिवरात्रि का त्योहार उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह तड़के मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल के मंदिर में भस्म आरती की गई। आज महाशिवरात्रि पर ग्रहों को संयोग बना हुआ है जिसमें गुरु अपनी स्वयं की राशि मीन में हैं। शनि अपनी स्वयं की राशि कुंभ में मौजूद हैं जहां पर उनके साथ पिता सूर्य देव भी विराजमान हैं। शुक्र ग्रह भी मीन राशि में है और चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद हैं। ऐसे में महाशिवरात्रि पर ग्रहों का शुभ संयोग बना हुआ है। ऐसे में ग्रह दोषों से छुटकारा पाने के लिए महाशिवरात्रि पर पूजा करना शुभ होगा।

चार पहर की महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त

रात्रि प्रथम प्रहर : 18 फरवरी शाम 6:21 मिनट से रात 9:31 तक
रात्रि द्वितीय प्रहर : 18 फरवरी रात 9: 31 मिनट से 12:41 मिनट तक
रात्रि तृतीय प्रहर : 18-19 फरवरी की रात 12:42 मिनट से 3: 51 मिनट तक
रात्रि चतुर्थ प्रहर : मध्यरात्रि बाद 3:52 मिनट से सुबह 7:01 मिनट तक

Leave A Reply

Your email address will not be published.