NEET छात्रा रेप-हत्या केस में बड़ा एक्शन, विभागीय जांच के बाद SHO सस्पेंड

2

NEET छात्रा की मौत के मामले में पटना पुलिस की भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों के बीच बड़ी कार्रवाई की गई है।

चित्रगुप्त नगर थाना की SHO रौशनी कुमारी को SSP पटना ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 25 जनवरी 2026 को जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर की गई, जिसे सोशल मीडिया कोषांग के माध्यम से सार्वजनिक किया गया। छात्रा के परिजन पहले ही SHO पर लापरवाही और जांच में देरी के आरोप लगा रहे थे। अब विभागीय स्तर पर भी SHO को दोषी पाए जाने के बाद यह कार्रवाई हुई है।

क्यों सस्पेंड की गई SHO?

पटना पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, SHO रौशनी कुमारी पर कर्तव्य के निर्वहन में गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं। इनमें शामिल हैं—

  • मामले से जुड़ी जरूरी जानकारी समय पर एकत्र नहीं करना

  • आवश्यक पुलिस कार्रवाई में देरी

  • अत्यंत संवेदनशील मामले को प्राथमिकता न देना

इन बिंदुओं के आधार पर SHO को कर्तव्य में घोर लापरवाही का दोषी मानते हुए निलंबित किया गया है।

परिवार पहले से उठा रहा था सवाल

NEET छात्रा के परिवार ने शुरुआत से ही चित्रगुप्त नगर थाना की भूमिका पर सवाल खड़े किए थे। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और जांच में देरी हुई। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे, जिसके बाद SSP पटना ने खुद केस की समीक्षा की।

सस्पेंशन के बाद संपत्ति विवरण सार्वजनिक

SHO के निलंबन के बाद उनका वर्ष 2023–24 का संपत्ति विवरण भी सामने आया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार—

  • नकद: 25,000 रुपये

  • बैंक बैलेंस: कुल 2.60 लाख रुपये

    • SBI मोतिहारी: 25,000 रुपये

    • SBI बिश्वेश्वरैया भवन: 2.35 लाख रुपये

  • वाहन: रॉयल एनफील्ड (2022 मॉडल)

  • आभूषण: 232 ग्राम सोना, 2 ग्राम हीरा और 400 ग्राम चांदी

संपत्ति विवरण में किसी भी प्रकार के शेयर, बॉन्ड या अन्य निवेश का उल्लेख नहीं है।

आगे की कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार—

  • अब मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में होगी

  • केस से जुड़े सभी तथ्यों और पुलिस भूमिका की दोबारा समीक्षा की जा रही है

  • विभागीय आंतरिक जांच भी जारी है

इस कार्रवाई को संवेदनशील मामलों में जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Comments are closed.